उत्तराखण्डराज्य

विकसित भारत के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने की जरूरत : तोमर

    • लघु उद्योग भारती महानगर की समन्वय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    • स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहा संगठन

देहरादून । लघु उद्योग भारती महानगर की समन्वय बैठक का आयोजन टर्नर रोड स्थित अशोक रिजार्ट में हुआ। जिसमें सदस्यता अभियान, समन्वय, संगठन का विकास, क्रियात्मक समूहों का निर्माण कर संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही युवा उद्यमियों को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक का शुभारम्भ करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह तोमर ने कहा कि उद्यमियों को आगे बढ़ाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का विस्तार और मजबूत होना जरूरी है। लघु उद्योग भारती देश का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्र हित के साथ ही उद्यमी हित के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी है। ऐसे में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा। इससे हमारे उद्यमी भी मजबूत होंगे। संगठन स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष कंवलजीत शर्मा ने कहा कि राजधानी में संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए माह के प्रत्येक दूसरे शनिवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। राहुल देव ढंड ने कहा कि लघु उद्योग भारती ऐसा संगठन है जो समस्याओं के समाधान में उद्यमियों और सरकार के बीच पुल का काम करता है।
कर्नल रूप कुमार शर्मा ने स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महासचिव राजीव गोयल, महानगर महामंत्री राकेश मल्होत्रा, देहरादून ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र भट्ट, राजेश जायसवाल, कुलदीप पुंडीर, नवीन कुमार, राजकुमार दक्ष, राजेश नाथ, दिव्यांशु पैन्यूली, मयंक गर्ग, राजीव कुमार, कुणाल मेहता, राजीव मलिक, धर्मेंद्र मेहता, वरुण ढंड, उमेश कुमार मेहता, शिल्पा भट्ट, अनुराधा शर्मा, मनीष बलूनी, अखिलेश आदि शामिल रहे। संचालन पीएन यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button