Breaking Newsउत्तराखण्डराज्य
Trending

दून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

देहरादून । राजधानी देहरादून में रविवार देर रात पटेलनगर क्षेत्र के बुड्ढी गांव में घर में घुसकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां शिमला बाइपास रोड स्थित भुड्डी गांव में बदमाशों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्वजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को मुख्य मार्ग पर ले आए और जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस को घर का मुआयना भी नहीं करने दिया।
भुड्डी गांव निवासी सोहेल उम्र 25 वर्ष को बातचीत करने घर से बाहर बुलाया और उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने बिल्कुल नजदीक से गले में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। सिंगल राउंड में ही युवक की मृत्यु हो गई। मृतक का एक बड़ा भाई भी है जोकि नेवी में है। जबकि घटना के समय केवल छोटा भाई ही घर पर मौजूद था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है, और मृतक के छोटे भाई से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक सोहेल के माता पिता इन दिनों हज यात्रा पर गए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button