भतीजे ने चाचा को मारी गोली

खटीमा । उत्तराखंड के जनपद चंपावत के भैरवा में जमीनी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में चाचा को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही चंपावत पुलिस ने आरोपी भतीजे महेंद्र सिंह तड़ागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक चाचा दिनेश सिंह और भतीजे महेंद्र सिंह तड़ागी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगवलार दोपहर को भी दोनों पक्षों के बीच फिर से जमीन को लेकर विवाद हुआ। तभी गुस्से में आकर महेंद्र सिंह तड़ागी उर्फ मुन्ना तड़ागी ने अपने चाचा दिनेश तड़ागी पर रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि गोली सीधे दिनेश के कूल्हे में लगी, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में दिनेश को सरकार हॉस्पिटल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिनेश सिंह के परिजनों ने बताया पहले में भी आरोपी महेंद्र सिंह ने बंदूक से हमला करने का प्रयास किया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। बता दें कि आरोपी जिला अस्पताल के पीएमएस एचएस ह्यांकी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को लाया गया था, जिसके पैर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया। चंपावत पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है मामले की जांच की जा रही है।