देश

बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, कई घायल

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में वीरवार सुबह बस पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह बस कोलकाता से बिहार जा रही थी तभी बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना स्थल से पुलिस ने पांच शव को बरामद कर लिया है जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। इस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button