देश

पेड़ से टकराई कार, 6 की मौत, दो अन्य घायल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भुजौली शुक्ल गांव के समीप पडरौना-पनियहवा मार्ग पर रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात सभी घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे प्रयास के बाद गैस कटर से गाड़ी के कुछ हिस्से को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में कार चालक समेत पांच लोगों की शिनाख्त हो गई है। सभी रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहां के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहां के पश्चिम टोला निवासी गोपाल मद्धेशिया के बेटे विकास की बारात नेबुआ नौरंगिया के देवगांव गई थी। इसी बारात में शामिल कार देर रात ग्यारह बजे के करीब खड्डा-पडरौना मार्ग पर शुक्ल भुजौली के समीप पहुंची थी कि बेकाबू होकर सड़क के दाएं तरफ पेड़ से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पहुंचे लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर और हथौड़े की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे शव और घायल लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button