उत्तराखण्डराज्य

अर्जुन देव जी बलिदान दिवस : छबील शरबत बांटकर गुरूजी का किया गुणगान

देहरादून। रविवार को बजरंग दल श्री गुरु राम राय प्रखंड के सुरक्षा प्रमुख अर्जुन सिंह लखनपाल जी के नेतृत्व में घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क पर गुरु अर्जन देव जी की बलिदान को स्मरण कर गुरु अरदास के बाद छबील वितरण कार्यक्रम रहा और शेर सिंह द्वारा गुरु अर्जन देव जी की धर्म के लिए बलिदान होने की गाथा उपस्थित संगत को सबद के माध्यम से बताई गई बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के चित्र सम्मुख दीप ज्योति प्रकाश कर छबील का अर्थ व सतनाम वाहेगुरु की धुन कराकर कीर्तन के साथ छबील, ठंडे दूघ, केवड़ा, का शर्बत उपस्थित संगत को वितरण किया जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक लोगों ने सभी लंगर प्रसाद प्राप्त कर निहाल हुए इसके साथ-साथ कड़ा प्रसाद काले छोले भी वितरण किए गए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रवि सिंह, संजू सिंह अर्जुन सिंह, संजू सिंह गुरदास सिंह, भीम सिंह, अंश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश सोमवंशी, अमन राजवंशी पूर्व पार्षद मोंटी कोहली, जतिन प्रजापति, चन्दर कोचर, चिट्टा सिंह, दिलदार सिंह गेलार्ड बेकरी, सुरेश गुप्ता, अधिवक्ता शिव वर्मा सामाजिक संस्था से जुड़ी रितु मित्रा, जन सम्पर्क कार्यकर्ता, अजय कपूर ,शानू सभरवाल, सुरेंद्र बत्रा,व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button