उत्तराखण्डराज्य

ऋषि आश्रम संचालक बोले, मेरी जान को खतरा, राज्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। मसूरी रोड स्थित ऋषि आश्रम में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर कहीं गंभीर आरोप लगाए गए। हाल ही में भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें वह ऋषि आश्रम के संचालक भगवान सिंह महाराज को उत्तराखंड छोड़कर जाने के लिए विवश करने हेतु डराते धमकाते नजर आए, वीडियो में विश्वास डाबर साफ कहते नजर आए कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है उनको उत्तराखंड में नहीं रहने दिया जाएगा और वह 180 लोगों को उत्तराखंड से भगा चुके हैं और जो उनकी बात नहीं मानता उसके पैरों पर गोली मार दी जाती है।

जिस पर भगवान सिंह महाराज कहते नजर आ रहे हैं की कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है इसके बावजूद विश्वास डाबर द्वारा कहां गया की यदि वह उत्तराखंड छोड़कर नहीं जाएंगे तो इसके परिणाम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। वीडियो में तीन पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान ऋषि आश्रम के संचालक ने भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, विश्वास डाबर से मेरी जान को खतरा है क्योंकि उसकी नजर ऋषि आश्रम की संपत्ति पर है। वह मुझे उत्तराखंड से डरा धमका कर भगा देना चाहता है ताकि मेरी अनुपस्थिति में ऋषि आश्रम पर कब्जा कर सके। उसके द्वारा मुझे प्रताड़ित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है वह सत्ता के बल का दुरुपयोग करते हुए मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा है जिसके चलते वह मुझे डराने धमकाने के साथ विभिन्न मुकदमों में फसाने का प्रयास भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button