उत्तराखण्डराज्य

बेरीनाग के उडियारी गांव में बज्रपात, कई जानवर झुलसे

बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूरी पर स्थित उडियारी गांव में रविवार सुबह बज्रपात हुआ। जिससे वृद्ध विधवा बसंती देवी के घर से कुछ दूरी पर स्थित गाय को गोठ में आग लग गई। गोठ में बंधी गाय और बछिया झुलस गई। जानवरों के लिए रखा हुआ भूसा और सूखी घास भी जल गई पूरे घर में धुंआ फैल गया। गोठ के बगल में रह रहे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गये।
विधवा महिला के बेटे बहादुर सिंह ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष जोशी के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा नेतृत्व में राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां पर जानवरों के झुलसने पर पशु चिकित्साधिकारी डां राजेश पाठक टीम के साथ मौके पर झूलसे गाय बछिया का उपचार किया। बज्रपात से घर की बिजली लाइन भी जलने के साथ ही उपकरण भी जल गये हैं। राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन किया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया प्रभावित परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रशासन प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की
वृद्ध विधवा का 6 माह पहले सर्पदंश से एक दुधारू गाय की मौत हुई थी। युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा ने बताया गाय की मौत की सूचना उस दौरान वन विभाग और पशुपालन विभाग को दी थी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मुआवजा की कार्रवाई भी की। उस बाद मुआवजे के लिए वृद्ध के बेटे ने कई बार ऑफिस के चक्कर काटें, लेकिन दोनों विभागों के एक दूसरे पर मुआवजा की कार्रवाई की बात कहकर टालते रहे। जिस कारण आज तक मुआवजा नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button