पुणे गैस ने Delhi में Smart Gas Experience Center का किया शुभारंभ
जिसका लक्ष्य 7.12 लाख व्यावसायिक LPG उपयोगकर्ता हैं।

Delhi: व्यावसायिक और औद्योगिक गैस प्रणालियों में भारत के अग्रणी प्रदाताओं में से एक Pune Gas ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के मध्य में अपने सातवें Experience Center का उद्घाटन करके उत्तर भारत में विस्तार करने के लिए एक कदम बढाया है। इस Center का शुभारंभ पुणे गैस के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जयसिंह संपत, जेसल संपत (कार्यकारी निदेशक), भावेन उदेशी (बिक्री निदेशक), राधिका ओज़ा (परियोजना निदेशक) और उत्तर भारत की समर्पित टीम की उपस्थिति में किया गया।
यह लॉन्च पुणे गैस के राष्ट्रीय विस्तार में एक Important उपलब्धि है, जो अपने नवीनतम और विस्तृत गैस समाधानों को उत्तर भारत के तेजी से बढ़ते आतिथ्य, खाद्य सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों के करीब लाता है।
दिल्ली का Experience Center आगंतुकों को उन्नत गैस प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है, जिन्हें कार्यक्षमता में सुधार लाने, सुरक्षा को बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
दुनिया का पहला स्मार्ट LPG SYSTEM के रूप में प्रसिद्ध एलपीजीनियस भारत में निर्मित होता है इसका गर्व है और इसे देश भर में हजारों कारोबारी रसोई और औद्योगिक संस्थाओ में लगाया गया है। सिलेंडर के जमने और गीले होने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एलओटी (लिक्विड ऑफ-टेक) 47.5 किलोग्राम सिलेंडर के साथ आता है, जो पारंपरिक 19 किलोग्राम सिलेंडर की तुलना में कहीं अधिक बेहतर है। यह सिस्टम एलपीजी लागत पर 20 से 30 प्रतिशत की बचत सुनिश्चित करता है, जो इसे पर्यावरण अनुकूल होने का एक आदर्श समाधान बनाता है, खासकर दिल्ली जैसे वायु प्रदुषण वाले क्षेत्रों में।
यह दोहरी इंधन प्रणाली है, जो पारंपरिक डीजल जनरेटर में बदलाव करके उसे डीजल और एलपीजी के मिश्रण पर चलाने में सक्षम बनाती है, जिससे महंगी तकनीक के बिना डीजल के उपयोग में काफी कमी आती है। फ्यूलफ्यूजन उत्सर्जन को कम करके और स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को बढ़ावा देकर सतत विकास लक्ष्यों, जैसे की लक्ष्य 7 (सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा) और लक्ष्य 13 (जलवायु कार्रवाई) में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देता है।
एक आधुनिक, बेहतरीन ढंग से डिज़ाइन किया गया गैस रिसाव का पता लगाने वाला सिस्टम, लीकचेक व्यापारिक और औद्योगिक दोनों जगहों के लिए अति सावधानी वाले सुरक्षा के समाधान प्रदान करता है।
अत्याधुनिक वेपोराइज़र सिस्टम से लेकर गैस के महत्त्वपूर्ण घटकों तक, Experience Center एक ही छत के नीचे हर समस्या का समाधान प्रदान करता है, जो कंपनियों को विशेषज्ञ परामर्श और लाइव प्रदर्शनों के माध्यम से उचित निर्णय लेने में मदद करता है।



