उत्तराखण्डराज्य

हरेला पर्व के अवसर पर संस्था ने बांटी निःशुल्क पुस्तके

देहरादून। स्वास्तिक फाउंडेशन सोसायटी की ओर से उत्तराखंड के लोकप्रिय हरेला पर्व पर स्थान शिवाजी मार्ग कांवली रोड में छात्र एवं छात्राओं को कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक का एनसीआरटी का कोर्स निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की। विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने कहा कि हरेला पर्व पर बच्चों को कोर्स बांटा गया निर्धन व कमजोर वर्ग को शिक्षा से जोड़ना एक महत्वपूर्ण व गंम्भीर विषय हैं प्रवक्ता विपिन खन्ना व हरीश सिसोदिया महामंत्री किसी भी वर्ग की उन्नति के पीछे शिक्षा ही अहम कड़ी हैं जिसे निभाया जाना अहम हैं व हरेला पर्व पौधा रोपण किया गया पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में विपिन खन्ना, हरीश सिसोदिया, अनिल खजुवाल, इंतजार मलिक, अजय प्रधान, राधेश्याम आदि पदाधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया प्रीति गुसाईं, संतोष उपाध्याय, नरेश गुसांई, देवेंद्र रावत और सपना रावत मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button