उत्तराखण्डराज्य

4.13 करोड़ भक्तों ने हरकी पैड़ी से भरा गंगाजल

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में दस जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेले आज 22 जुलाई को सकुशल संपन्न हो गया है। आधी रात तक सभी कांवड़िए अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो चुके होगे। जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक चार करोड़ 13 लाख से ज्यादा कांवड़ियों हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने शिवालयों की तरफ निकल चुके है। अब भी कांवड़ियों के आने के सिलसिला जारी है। इसीलिए ये आंकड़ा पांच करोड़ तक जाने की उम्मीद है।
हरिद्वार पुलिस-प्रशासन के लिए कांवड़ मेले के 13 दिन बड़े ही चुनौती भरे रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को समय-समय पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ी थी। ट्रैफिक प्लान भी कई बार चेंज किया गया। आखिर के चार दिन तो पूरा हरिद्वार भगवा मय हो रखा था। रोजाना से 30 से 40 लाख शिव भक्त हरिद्वार पहुंच रहे थे।

Related Articles

Back to top button