उत्तराखण्डराज्य

बच्चों में देश भक्ति की नींव डालना सबसे महत्वपूर्ण कार्य : विनोद   

देहरादून। नव पर्वतीय हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ कारगिल शहीद दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुरुनानक इंटर कॉलेज चक्कूवाला देहरादून में किया गया कारगिल शहीद दिवस में अध्यापकों व छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया हैं कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था मुख्यतिथि द्वारा सहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई व टॉपर बच्चों व टीचर्स को समानित किया गया विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था मुख्यतिथि ने कहा कि आज बहुत गौरान्वित करने वाला दिन हैं आज हम उन महान सैनिकों को याद कर रहे हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए आज हम उन सैनिकों को याद कर रहे हैं जिन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान के दांत खट्टे कर कारगिल युद्ध को जीता ।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड व राजधानी के शिक्षकों को चाहिए कि वह बच्चों को नफरत से दूर रखें कार्यक्रम में, गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज /द रहमान स्कूल के छात्रों व टीचर्स को सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि विपिन खन्ना प्रवक्ता नव पर्वतीय विकास संस्था व संजय कुमार अमन पूर्व रेलवे अधिकारी एससी, एसटी उत्तर रेलवे एसोसिएशन संरक्षक ने कहा कि बच्चों को भविष्य के रूप में सेना को चुनना चाहिए कार्यक्रम में गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अवतार सिंह चावला, फरदीन सिद्दकी प्रिंसिपल द रहमान स्कूल छात्रो के नाम जिन्हें सम्मानित किया गया अमन असवाल 10वीं क्लास टॉपर ,ईशु वर्मा 10वीं टॉपर ,रोहित रस्तोगी 12वीं टॉपर,यश यादव 12वीं टॉपर, कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों को भी समानित किया गया जिसमें विपिन खन्ना , संजय कुमार, अमन, हरीश सिसोदिया, अभिषेक गुप्ता , राव वसीम अली, इंतजार मलिक, आर्यन प्रधान अनिल खजुवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button