उत्तराखण्डराज्य
हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे…

हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे
लड लो जितना हमसे
हमें न झुका पाओगे
बना लो बम कितने भी
ह्म पे न चला पाओगे
हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे
बहुत आए सूरमा
बना दिया उनका चूरमां
हमारी मां को तुम न छू पाओगे
ह्म वतन के वो दीवाने है
जिनके आगे एक पल न टिक पाओगे
हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे
जी लो चैन से न हो बैचेन
जियो और जीने दो
कही ऐसा न हो कि
तुम अपने को नक्शे में ढूंढते रह जाओगे
हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे
विश्व शक्ति बनने का शौक नहीं हमको
हमको छेड दियातो विश्वपटल से मिट जाओगे
हमारी आजादी तुम न मिटा पाओगे
स्वरचित
-नवीन उनियाल


