देहरादून के शेर मोहम्मद कैफ ने झपटा रूस ओर अरब से गोल्ड
जीते चार गोल्ड ओर एक रजत बना ओवरआल चैंपियन

Dehradun : रूस की राजधानी (मोस्को) में 16/08/2025 से 20/08/2025 को हुई (आईपीसी) ओपन यूरेशिआ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जिसमे 39 देश जैसे अरमेनिआ, जॉर्डन, किरगिस्तान, रूस, भारत, अरब, पोलैंड, बेलारुस, मंगोलिया, नार्थ कोरिया,साउथ अफ्रीका,फिनलैंड,कज़ाखस्तान,अज़ारबाईजान जैसे अन्य देशो ने प्रतिभाग लिया।

जिसमें भारत से ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र मोहम्मद कैफ ने भारत का प्रतिनिध करते हुए 93 किलो ग्राम केटेगरी मे 675 किलो का कुल टोटल भार उठाकर चार गोल्ड अपनी केटेगरी मे जीते ओर ओपन मे रजत अपने नाम किया।
इसी के साथ (20) में से (17.5) का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिस के साथ वे बने ओवरआल चैंपियन ओर ट्रॉफी अपने नाम की जिसके साथ वे मात्र 22 साल की उम्र के पहले ऐसे खिलाडी बन गये जिसने दो इंटरनेशनल खेले पहले (कज़ाकस्तान) ओर अब (रूस) ओर दोनो मे ही वे गोल्ड भी जीते ओर दोनो मे ही ओवरआल ट्रॉफी भी भारत के लिए जीती।
आने वाले खेलो मे मोहम्मद कैफ ऐसे ही भारत का प्रतिनिध करते हुए आने वाले एशियन खेलों ओर इंटरनेशनल स्ट्रांगमन चैंपियनशिप मे दिखाई देंगे।


