उत्तराखण्डराज्य
कृष्णा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

DEHRADUN (NISHANT ): राजधानी देहरादून में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कृष्णा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से ब्लेसिंग बेल होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई।

विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया तथा मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मिस्टर एवं मिस केटीआई(KTI) का चयन किया गया, जिसने विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह का संचार किया।
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रबंधकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




