उत्तराखण्डराज्य

खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार युवक को कुचला

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा किया और जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार शुभम गैरोला निवासी उम्मेदपुर सामान लेने बाजार जा रहा था। रास्ते मे परवल की तरफ से खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button