उत्तराखण्डराज्य

राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज आज से

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में 14 से 18 दिसम्बर तक होगा आयोजन

देहरादू : राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के ग्राउंड में रविवार से किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन की इस वर्ष की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को मिला है। जिसमें महिला वर्ग में पांच तो पुरुष वर्ग में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिनमें 200 से अधिक ब्लाइंड खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में 14 से 18 दिसम्बर तक होने वाले इस आयोजन में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का मुख्य मार्गदर्शन मिल रहा है।
विगत 2016 से संचालित इस चैंपियनशिप को कराने का उद्देश्य दिव्यांग जनों के स्वावलंबन, साहस एवं प्रतिभा का परिचय देना है। एसोसिएशन ब्लाइंड फुटबॉल के क्षेत्र में अपने दृष्टिहीन खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित कर रही हैं। निरंतर वर्षों से चले आ रहे प्रयासों से वर्ष 2017 और 2024 में चैंपियन बना।
सचिव निरुपमा रावत ने बताया कि वर्ष 2023 में उत्तराखंड से ही महिला दृष्टिहीन फुटबॉल टीम तैयार हुई जिसने प्रथम बार में ही वर्ष 2023 की जोनल चैंपियनशिप और वर्ष 2024 की नेशनल चैंपियनशिप जीती। सीमित संसाधनों में हमारे दृष्टिहीन खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा सुविधाएं न मिलने के बावजूद भी वह निरंतर प्रयासरत रहे और उनके प्रयासों से ही आज वह पुन: राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलने के लिए तैयार हैं। इस महाखेल में देशभर से पुरुष संवर्ग दृष्टिहीन फुटबॉल खिलाड़ियों की आठ टीम तथा दृष्टिहीन फुटबॉल खिलाड़ियों की महिला संवर्ग की पांच टीम प्रतिभाग करने जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button