उत्तराखण्डराज्य
भिकियासैंण में बस दुर्घटनाग्रस्त, 06-07 लोगों की मृत्यु होने की सूचना

अल्मोड़ा। मंगलवार को डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17-18 यात्री सवार बताए गए हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना में 06-07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




