Breaking News

जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 23 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर महा सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क गेट न.एक एवं सेक्टर ३ क्षेत्रांतर्गत भेल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया गया।

प्रोजेक्ट मैनेजर एन एच ए आई अतुल शर्मा ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आज रानीपुर क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई अभियान चलाया गया तथा सड़क किनारे एकत्रित किए गए कुंडे को ट्रक के माध्यम से निस्तारण हेतु डम्पीग जोन भेजा गया।

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में अजीतपुर क्षेत्र में नाली सफाई एवं सफाई अभियान चलाया गया । खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की में ग्राम पंचायत नन्हेडा अनन्तपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

Related Articles

Back to top button