उत्तराखण्डराज्य

विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय दून चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राजकीय दून चिकित्सालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने की। डॉ. गीता जैन ने विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर जांच, HPV टीकाकरण और जागरूकता से इस कैंसर की रोकथाम संभव है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्क्रीनिंग कराने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. दौलत सिंह ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज में भय और मिथकों को दूर करना आवश्यक है। प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर अधिकांश कैंसर का सफल इलाज संभव है।

वहीं डॉ. सुशांत जोशी ने कहा कि जीवनशैली में सुधार, तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्टाफ और आम नागरिकों की सहभागिता रही तथा कैंसर से बचाव व समय पर उपचार का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button