उत्तराखण्डराज्य

पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से युवक की मृत्यु, SDRF टीम ने किया शव बरामद

पिथौरागढ़ । गुरुवार को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी श्री सुनील चंद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में तत्परता एवं कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया तथा आगे की विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण:
नाम – दिग्विजय चंद
पिता का नाम – अशोक चंद
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़

Related Articles

Back to top button