मार्बल्स से भरा ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियत्रित होकर पलटा

देहरादून । सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल्स से भरा ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियत्रित होकर पलट गया, ट्रक के पलटने से उक्त मार्ग पर देहरादून से सहारनपुर की ओर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर आने वाला यातायात बाधित हो गया है, जिससे उक्त मार्ग व आस पास के मार्गो पर भी यातयात का दबाव बढ़ने से पुलिस द्वारा दोनों ओर से यातायात को डाइवर्ट किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मौके से ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून द्वारा भी सभी थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षकों को अपने- अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लगाकर यातायात के दबाव को कम करने तथा आवश्यकतानुसार यातायात को डाइवर्ट करने के निर्देश दिए गए है। आमजन से अनुरोध है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कृपया कुछ समय तक उक्त मार्ग के प्रयोग से बचते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।




