उत्तराखण्डराज्य

मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने बिखरे जलवे

21 मार्च को होगा ग्रैंड फिनाले

 विजेता को मिलेगा फेमिना मिस इंडिया का मंच

देहरादून : फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के मिस टैलेंटेड सब टाइटल में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। किसी ने गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तो किसी ने नृत्य और अभिनय के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
शुक्रवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में फेमिना मिस इंडिया का सब टैलेंटेड राउंड आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया जाएगा। फिनाले में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ सब-टाइटल दिए जाएंगे, जिनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल हैं। विजेता प्रतिभागी फेमिना मिस इंडिया के मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतिभागियों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है, जिसमें रैंप वॉक, कोरियोग्राफी, फोटोशूट और मीडिया इंटरैक्शन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button