उत्तराखण्डराज्य

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर छापा, 12 पुलिसकर्मी निलंबित

आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड, एसएसपी का कड़ा एक्शन
ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न करने और चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर देहरादून पुलिस कप्तान ने सख्त कार्रवाई की है। आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जद में चौकी प्रभारी समेत कुल 12 पुलिसकर्मी आए हैं।
दरअसल, 27 मार्च की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि और विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही कई लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि आईडीपीएल चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान में गंभीर शिथिलता बरती जा रही थी। इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने सख्त

Related Articles

Back to top button