उत्तराखण्डराज्य

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39 वां दीक्षांत समारोह संपन्न, शिक्षार्थियों ने प्राप्त की उपाधि

दीक्षांत समारोह की मुख्य बातें-

1. पढ़ने की कोई उम्र नहीं। 50 वर्ष से अधिक उम्र के 04 शिक्षार्थियों ने प्राप्त की उपाधि।
2. 67 वर्ष के कृष्ण रंजन भारती ने अंग्रेजी विषय में प्राप्त की स्नातकोत्तर उपाधि। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। हमें जीवन के हर क्षण का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षार्थियों को राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। भारती जी बी.एस.एन.एल. के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
3. शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार करते हुए तरूण भार्गव ने प्राप्त की लाइब्रेरी साइंस में स्नातक की उपाधि।
4. देहरादून स्थित क्षेत्रीय केन्द्र पर आयोजित समारोह में 160 शिक्षार्थियों ने प्राप्त की उपाधि।
5. 51 वर्षीय जया बनर्जी ने इग्नू के मनोविज्ञान कार्यक्रम में प्राप्त की स्नातकोत्तर उपाधि । बनर्जी ने इग्नू से ही मनोविज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने शिक्षार्थियों को जीवन में ईमानदार रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने की प्रेरणा दी।
6. वहीं 55 वर्षीय सुधीर श्रीपादफण्डेस ने ज्योतिषि में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। सुधीर जी इससे पहले इग्नू से ही सोशल वर्क में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। सुधीर वर्तमान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अधिकारी हैं। वहीं 50 वर्षीय क्रिस्टोफर सिंह ने भी मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
7. इग्नू के 39 वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की गई है जिनमे 3584 उपाधिधारक क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के हैं। सभी शिक्षार्थियों की डिग्री डीजी लॉकर में भी उपलब्ध होंगी।
8. देहरादून क्षेत्रीय केन्द्र पर उपाधि प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों के विषय में मुख्य बिंदु-:
a. 61 % शिक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण।
b. डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण होने वाले 76 शिक्षार्थी।
c. इग्नू देहरादून के दो शिक्षार्थियों को इग्नू के मुख्यालय में स्वर्ण पदक दिया गया।
d. उपाधि प्राप्त करने में महिलाओं की संख्या – 1754 (लगभग 49%

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया । मुख्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जी थे एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू थे।
उसी कड़ी में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून पर भी दीक्षांत समारोह मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय जी थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय जी के द्वारा दिए गए दीक्षांत भाषण की प्रमुख बातें –

1. उन्होंने सभी उपाधिधारकों को बधाई दी एवं अपना आर्शीवाद दिया।
2. दीक्षांत समारोह की महत्ता को भारत की प्राचीन गुरूकुल प्रणाली से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि यह उपाधि केवल कागज का एक टुकड़ा मात्र नहीं है बल्कि यह वह सम्मान है जो कि आपको आपकी योग्तानुसार राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी देता है।
3. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षण सामग्री डिजिटल माध्यम से अत्यधिक सुलभता से प्राप्त हो जाती है, शिक्षार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
4. उनहोंने सिविल सेवा में इग्नू की शिक्षण साम्रग्री की गुणवत्ता की प्रशंसा की।
5. उन्होंने भारतीय परम्पराओं और प्राचीन संस्कृति के बारे में शिक्षार्थियों को विस्तार से समझाया।
6. उनहोंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इग्नू की बढ़ती लोकप्रियता एवं इसकी गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की प्रशंसा की।
7. उन्होंने शिक्षार्थियों के चरित्र निर्माण एवं स्वाध्याय पर बल दिया।

इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र , देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों के दीक्षांत समारोह में पधारने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्रीय केन्द्र की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी।

वरीष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन के मुख्य बिंदु-

1. इस दीक्षांत समारोह में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून के 3584 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की गई जिनमें 2005 स्‍नातक डिग्री कार्यक्रम (55.9%), 1213 स्‍नातकोत्‍तर डिग्री कार्यक्रम (33.8%), 144 स्‍नातकोत्‍तर डिप्‍लोमा कार्यक्रम (4.0 %), 122 डिप्‍लोमा कार्यक्रम (3.4%), 10 एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रम (0.3%), 16 स्‍नातकोत्‍तर प्रमाणपत्र कार्यक्रम (0.4%) एवं 74 प्रमाणपत्र कार्यक्रम (2.1%) के शिक्षार्थी सम्‍मिलित हैं। लगभग 8% विद्यार्थी विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं।
2. उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशित अधिक विद्यार्थी डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून द्वारा प्रदान की जा रही शैक्षणिक सेवाओं का इग्नू के विद्यार्थियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। डिग्री प्राप्तकत्ताओं में 51.1% पुरूष तथा 48.9% महिलायें हैं।
3. उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले 76 विद्यार्थियों ने अपनी उपाधी Distinction के साथ प्राप्त की है तथा 58.9% (2112) विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उपाधि प्राप्त की है। अगर देखा जाये तो लगभग 61% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है जो कि क्षेत्रीय केन्द्र के लिए गौरव का विषय है। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा 3% अधिक है।
4. उन्होंने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के शिक्षार्थी सुमित जोशी को वित्तीय प्रबंधन में एम.बी. .ए के लिए तथा रागिनी रावत को पर्यावरण विज्ञान में एम.एस.सी. के लिए इग्नू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
5. वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने इस अत्यंत गौरव और खुशी के अवसर पर उपाधिधारकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय ने आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है और यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव है।
6. कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार, उप निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून ने किया तथा डॉ. जगदम्बा प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने शिक्षार्थियों के उपाधि वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं श्री संदीप कुमार, सहायक कुलसचिव, इग्‍नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून ने कार्यक्रम के अंत में धन्‍यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में इग्‍नू अध्‍ययन केन्‍द्रों के समन्‍वयक, सहायक समन्‍वयक एवं विभिन्‍न शैक्षणिक संस्‍थानों से आमंत्रित शिक्षाविद् एवं प्रिंट एवं इलैक्‍ट्रॉनिक मीडिया से आये हुए प्रतिनिधि उपस्‍थित रहे।
इस समारोह में इग्‍नू के कर्मचारीगण आशुतोष रावत, राखी अग्रवाल, निशांत कुमार शर्मा, रविन्‍द्र सिंह, दीप प्रसाद, संतोष वर्मा, सुरेश सिंह, रितु सैनी, निधि राणा, प्रदीप पाल, चैन सिहं उपस्‍थित थे।

आपसे निवेदन है कि इस सूचना को अपने समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button