उत्तराखण्डराज्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मकडेती में नव निर्मित 5 दुकानों का लोकार्पण किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मकडेती, वार्ड नंबर 01 स्थित शिखर फॉल में नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा नव निर्मित 5 दुकानों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछली आपदा के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ था और उक्त दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है और उनके पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि नव निर्मित दुकानों से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी शीघ्र ही 40-40 हजार रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।इस मौके पर नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी सभासद गौरी थपलियाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button