उत्तराखण्डराज्य

अंकिता भंडारी को न्याय और VIP अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

दिल्ली। अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा जंतर मंतर, दिल्ली में VIP अपराधियों को लेकर प्रदर्शन किया गया । मंच की कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है और VIP अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहेंगे । कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला राठौर ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का नाम लिया है जो भाजपा के पदाधिकारी हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक VIP अपराधियों पर कोई कारवाई नहीं की है ।
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आते हैं और उनकी रैली की तैयारियों और व्यवस्था को अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP के तौर आए नाम अजय कुमार देखते हैं ये बड़े ही शर्म की बात है । एक तरफ भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन के नाम पर नौटंकी कर रही है दूसरी तरफ उसके पदाधिकारी महिलाओं का शोषण करते हैं । भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को बचाने का काम कर रही है ।
मंच के ब्रिगेडियर (रि.) सर्वेश डंगवाल ने कहा पुष्कर सिंह धामी लगातार VIP अपराधियों को बचा रहे हैं और अंकिता भंडारी हत्याकांड में वनांतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलने का आदेश उन्होंने दिया था । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अंकिता हत्याकांड में अपराधियों को को संरक्षण देने अपराधी हैं ।
मंच ने मांग करी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो और VIP अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जांच के दायरे में लिया जाए । मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने के लिए उसपर बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा विधायक रेनू बिष्ट को भी जांच के दायरे में लेने और उनपर कारवाई करने की बात करी ।
जंतर मंतर पर सभा को चारू तिवारी, इंद्रेश मैखुरी, गरिमा दसौनी, प्रकाश थपलियाल, लक्ष्मण रावत आदि ने संबोधित किया । इस प्रदर्शन में राजधानी दिल्ली क्षेत्र से भी लोग शामिल हुए, प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों में रोशन धस्माना, पदमा गुप्ता, सूरज नेगी, उमाकांत लखेड़ा, अमन रावत, विजया नैथानी, तुषार रावत, मंजू बलोदी, कृष्णा सकलानी, दीपा, नेगी, पार्वती, सुलछना, सौरव, मनीष, चंद्रकला आदि कई लोग शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button