उत्तराखण्डराज्य

गंगोत्री क्षेत्रांतर्गत SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी।  रविवार देर रात 21:45 बजे पुलिस चौकी गंगोत्री से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि GMVN के एक कर्मचारी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट गंगोत्री से उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में तत्काल GMVN गेस्ट हाउस, गंगोत्री के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा गौमुख मार्ग पर भोजवासा स्थित GMVN गेस्ट हाउस में पाया गया कि प्रबंधक कैलास रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी अचेत अवस्था में हैं।
SDRF टीम द्वारा कठिन एवं दुर्गम पैदल मार्ग पर अथक प्रयास करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button