स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

हाथीबड़कला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय में अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर स्वास्थ्य शिवर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फाउंडेशन के इस प्रथम प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, संस्था अध्यक्ष एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता, सचिव आराध्य कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




