उत्तराखण्डराज्य

भागीरथी नदी  में स्नान के दौरान महिला का फिसला पैर, नदी के बीचों-बीच टापू पर फंसी महिला, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी  । श्री गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बहते हुए नदी के बीचों-बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा बिना समय गंवाए त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान आरक्षी सहदेव राणा ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुँचकर महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुँचाया। वहीं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार एवं पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास द्वारा पूरे अभियान में सराहनीय सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। रेस्क्यू की गई महिला वैशाली प्रकाश (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी अकोला, महाराष्ट्र हैं। सुरक्षित रेस्क्यू के उपरांत महिला एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा SDRF एवं उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहस एवं सेवा भावना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button