उत्तराखण्डराज्य

मज़दूरों को अपना अधिकार और सहायता मिले

देहरादून । गुरुवार को देहरादून के जाखन चौक पर इखट्टे हुए दिहाड़ी मज़दूर मांग उठाये कि गैस की किल्लत एवं बढ़ती हुई महंगाई के समय सरकार को मज़दूरों को अपने क़ानूनी अधिकार उपलब्ध कराना चाहिए। पोस्टर पकड़ते हुए मज़दूरों ने कहा कि इस मुश्किल समय में निर्माण मज़दूर योजना में उनका पंजीकरण तक ही नहीं हो पा रहा है, सरकार से अपना क़ानूनी हक़ मिलना तो दूर की बात हो गयी है। महंगाई से मज़दूरों की स्थिति इतनी ख़राब हो गयी है कि सैकड़ों लोगों को शहर को छोड़ना पड़ रहा है। फिर भी सरकार खामोश है। जगह जगह में मज़दूरों का आंदोलन होने के बावजूद प्रशासन अब भी बढ़ती हुई समस्याओं को देख कर मूकदर्शक बन कर बैठी है। बेज़रूरत शर्तों को लगा कर, पंजीकृत यूनियन द्वारा आ रहे कागज़ों को न ले कर इस ज़रूरी समय में प्रशासन ने लगभग सारे असली मज़दूरों को निर्माण मज़दूर योजना से वंचित कर दिया है। इसके साथ साथ एलिवेटेड रोड एवं बस्तियों को तोड़ने के लिए योजना बना कर सरकार मज़दूरों एवं गरीब लोगों को और प्रताड़ित कर रही है। इसलिए उनकी उम्मीद है कि उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचेगी और अगर इस स्थिति पर कदम नहीं उठाया जायेगा, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button