दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026

Dehradun: दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर आज समापन हुआ।
प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ के जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट तथा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्री विनोद पोखरियाल द्वारा विजेता एथलीट्स को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से 112 बालक व 64 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव के जे एस कलसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जो एथलीट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे वे आगामी जून से सितंबर तक आयोजित होने वाली इंडियन ओपन एथलेटिक्स सीरीज, भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर स्टेट, न्यू दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप व जयपुर में आयोजित होने वाली इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ कर सकेंगे।
उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, संघ की कोचिंग व प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष गुरुफूल सिंह, गुलशन अली, सुनील शर्मा, सरफराज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर एस राणा, हेमराज सिंह, मुद्दस्सिम अली, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, दिव्यानी रावत, अखिलेश कोठारी, अफजाल बेग, आदित्य कुमार, अंकित भारती, आर एस नियाल, प्रवीन रावत, भास्करानंद कुलियाल, सुरेश पाठक, सीमा कुंअर, क्षितिज सूरी व निशु कुमार ने निर्णायकों की भूमिका निभाई, तथा दोनों दिन में 35 इवेंटस को निर्विवाद संपन्न किया। मंच का संचालन विजय रावत द्वारा बखूबी किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटों के नाम निम्नलिखित हैं :-
पुरुष वर्ग:-
100 मीटर में उधम सिंह नगर के गुरशन सिंह, 200 मीटर में उधम सिंह नगर के नवजोत सिंह, 400 मीटर में हरिद्वार के प्रखर शर्मा, 800 मीटर में अल्मोड़ा के धीरज बिष्ट, 1500 मीटर में काशीपुर के राम सिंह, 5000 मीटर में नैनीताल के दीपक भट्ट, 10000 मीटर में पौड़ी गढ़वाल के प्रभु महतो, 110 मी हर्डल में हरिद्वार के विक्रांत चौधरी, 400 मी हर्डल में बागेश्वर के नीरज चंदोला, 3000 मी स्टीपल चेज में नैनीताल के सागर राम, 21 किलोमीटर रेस वॉक में चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट, हाई जंप में उधम सिंह नगर के वंश चौधरी, लॉन्ग जंप में उधम सिंह नगर के सोहेल, ट्रिपल जंप में उधम सिंह नगर के भूपेंद्र बिष्ट, शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में देहरादून के अनिकेत काला, हैमर थ्रो में उत्तराखंड पुलिस के शिवकुमार, जैवलिन थ्रो में देहरादून के विकास शर्मा।
महिला वर्ग :-
100 मीटर व 200 मीटर में उधम सिंह नगर की कनिष्का मनचंदा, 400 मीटर में देहरादून की अर्का गोरिया, 800 मीटर में चमोली की अनीशा, 1500 मीटर में नैनीताल की अनु भट्ट, 5000 मीटर में पिथौरागढ़ की माया कुमारी, 10000 मीटर में हरिद्वार की सोनिया, 100 मीटर हर्डल में हरिद्वार की आयशा रहमान, 3000 मी स्टीपल चेज में रुद्रप्रयाग की अंजलि, 21 किलोमीटर रेस वॉक में काशीपुर की पायल, लॉन्ग जंप में चंपावत की भगवती बिष्ट, ट्रिपल जंप में उत्तरकाशी की तक्षशिला चौहान, शॉट पुट में हरिद्वार की वृद्धि सचदेवा, डिसकस थ्रो में देहरादून की आरुषि, हैमर थ्रो में पिथौरागढ़ की इंदिरा, जैवलिन थ्रो में देहरादून की निकिता रावत व हेप्टाथलन में उधम सिंह नगर की नीतू चंद।
इस प्रतियोगिता का आकर्षण रहे, 980 चेस्ट नंबर के वरुण ओबेरॉय, जो केवल इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अमेरिका से आए हैं, इन्होंने 5000 मीटर और 10000 मीटर में प्रतिभाग़ किया।


