खेल

टीम इंडिया की T20 : श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव की हुई टीम में धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ‘BCCI’ ने आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया की T20 टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूर्यकुमार टीम से बाहर
सिलेक्शन कमेटी ने सबसे बड़ा और कठोर फैसला ये लिया कि बोर्ड ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के साथ साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया, जबकि अक्षर पटेल को भी उपकप्तानी से हटा दिया गया है, लेकिन वो टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
वैभव-प्रिंस की टीम में एंट्री
बोर्ड ने IPL में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले दो युवा खिलाड़ियों को इनाम दिया है। जिसमें 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम शामिल है। वैभव IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर आरेंज कैफ होल्डर रहे थे, जबकि दिल्ली के प्रिंस यादव ने उसी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए कुल 16 विकेट लिए थे।

Related Articles

Back to top button