व्यापार
रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में शामिल हुए संजय लोहिया

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया को रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।
आरबीआई ने गुरुवार को बताया कि लोहिया का कार्यकाल 11 जून 2026 से प्रभावी हो गया है। वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
आरबीआई के केंद्रीय निदेशकमंडल में लोहिया पूर्व वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू की जगह लेंगे जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गये थे। वित्तीय सेवा सचिव केंद्र सरकार के नामित सदस्य के रूप केंद्रीय बैंक में निदेशक होते हैं। लोहिया 1994 बैच के असम कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। गत 01 जून को वित्तीय सेवा सचिव का पदभार संभालने से पहले वह विभाग में विशेष सचिव के पद पर थे।




