व्यापार

रुपया 60 पैसे टूटा, फिर 96 प्रति डॉलर के करीब

मुंबई : अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 60 पैसे लुढ़क गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.85 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा का यह तीन सप्ताह का निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर 16 पैसे चढ़कर 95.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 30 पैसे गिरकर 95.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा।
इसके बाद लगातार टूटते हुए कारोबार की समाप्ति से पहले यह 95.85 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया और अंत में उसी स्तर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल आज 0.10 प्रतिशत मजबूत हुआ। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक भी 0.12 प्रतिशत चढ़ा। इन दोनों कारकों से रुपये पर दबाव रहा।

Related Articles

Back to top button