उत्तराखण्डराज्य

Haridwar में भी तैयार होंगे International तैराक

शुरू हुआ सरकारी स्विमिंग पूल, जानिये इसकी खासियत
हरिद्वार। खेल विभाग ने हरिद्वार जनपद में पहली बार आधुनिक स्विमिंग पूल की शुरुआत कर तैराक खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में करीब 6,6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए स्विमिंग पूल में अब खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। जनपद का यह पहला और फिलहाल एकमात्र सरकारी स्विमिंग पूल है, जिसका लाभ हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी उठा रहे हैं।
स्विमिंग पूल की शुरुआत होने के एक महीने में ही यहां 40 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी प्रशिक्षित महिला कोच की देखरेख में तैराकी के गुर सीख रहे हैं। उम्मीद है कि यहां से आने वाले समय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। रोशनाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पास ही यह स्विमिंग पूल बनाया गया है। 25 मीटर लंबाई वाला यह नेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां प्रशिक्षित महिला कोच बच्चों और युवाओं खिलाड़ियों को तैराकी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। खेल विभाग का उद्देश्य हरिद्वार से ऐसे तैराक तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
स्विमिंग सीखने पहुंच रही खिलाड़ियों काव्या और विरोनिका का कहना है कि पहले उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब हरिद्वार में ही उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलने से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है। कोच के मार्गदर्शन में वे प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। तैराक काव्या चार बार नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला स्विमिंग पूल और प्रशिक्षित कोच न होने की वजह से उसे प्रैक्टिस के लिए बाहर जाना पड़ता पड़ता था। अब नया स्विमिंग पूल बनने के बाद तो हरिद्वार में ही तैयारी कर रहीं है।

 

Related Articles

Back to top button