उत्तराखण्डराज्य

200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान; तीन घायलों को पहुंचाया अस्पताल

चम्पावत : शुक्रवार को SDRF टीम चम्पावत को जिला कंट्रोल रूम (DCR) चम्पावत द्वारा समय 13:07 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बाराकोट क्षेत्र के बापरू-बनतोली मार्ग के समीप एक वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है तथा उसमें आग लग गई है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम चम्पावत, उप निरीक्षक डुंगर सिंह के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि एक टाटा पंच वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुंच बनाई गई तथा रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। टीम द्वारा घायल नीतू देवी (उम्र लगभग 31 वर्ष), अक्षिता (उम्र 08 वर्ष) एवं आरव (उम्र 05 वर्ष) को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

दुर्घटना में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (उम्र 47 वर्ष), निवासी अँजेड़ा, डीडीहाट तथा बलदेव कुमार (उम्र 34 वर्ष), निवासी ननकोड़ी, अँजेड़ा, डीडीहाट की मृत्यु हो गई। दोनों मृतकों के शवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button