उत्तराखण्डराज्य

आगामी 2027 विधानसभा से पहले राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सौंपी सौरभ वत्स को उत्तराखंड की कमान

उत्तराखंड के कई दिग्गज पार्टी के संपर्क में जल्द थामेंगे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का दामन
देहरादून। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने आज उत्तराखंड में अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करते ही आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे ज़ोर शोर से लड़ने का बिगुल बजा दिया है। पार्टी पूरे उत्तराखंड में 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही पार्टी प्रदेश की कार्यकारिणी के साथ साथ ज़िला कार्यक्रणी का भी गठन करेगी और पार्टी संगठन का साफ़ संदेश है कि जो भी कार्यकर्ता ज़मीन पर जनता के बीच कार्य करेगा पार्टी उसे विधानसभा चुनाव लड़ाने का काम करेगी।
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल राज्य के अहम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी ओर आज जिस तरह से राज्य के युवाओं को धरना देना पड़ता है राज्य को आज की सरकार ने धरना प्रदेश बना दिया है युवाओ को रोज़गार नहीं मिल पा रहा है जो युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते है उनको भी आए दिन पेपर लीक की घटनाओं से हताश होना पड़ रहा है राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है महिलाओं की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है बेटिया सुरक्षित नहीं है।
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का साफ़ संदेश है दबे कुचले लोगो की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा युवाओं को रोज़गार से जोड़ने को पार्टी लगातार आवाज़ उठा रही है पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को ज़मीन पर लोगो के बीच रहकर उनकी परेशानियों को देखना है फ़िर कैसे उन परिस्थितियों से लड़ा जाए उसपर काम करना है पार्टी का साफ़ संदेश है हर जरूरतमंद के साथ पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड लंबे समय से तीसरे मोर्चे की तरफ़ देख रहा है इसी को देखते हुए पार्टी ने सौरभ वत्स को उत्तराखंड की जिम्मेदारी देने की घोषणा की है सौरभ वत्स के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे के तौर पर आया है दोनों राष्ट्रीय पार्टी की सरकारों से उत्तराखंड की जनता ऊब चुकी है इसलिए लोगो के लिए राष्टवादी नवनिर्माण दल उनकी आवाज़ बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ वत्स ने कहा कि उनको इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी देने के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का विशेष आभार इसके साथ ही संगठन ने जो उनपर भरोसा जताया है उसके लिए पार्टी हाइकमान के एक एक पदाधिकारि का भी बहुत धन्यवाद।
उत्तराखंड लंबे समय से एक तीसरे मोर्चे को तलाश रहा था और पार्टी जिस तरह से तेज़ी से उत्तर प्रदेश में बड़ी है संगठन मजबूत हुआ है उसी की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी पार्टी को प्रदेश के साथ साथ बूथ लेवल पर मजबूत करने का काम हमारा कार्यकर्ता करेगा जल्द ही अब पूरे प्रदेश के सभी ज़िलों में कार्यकारणी का गठन किया जाएगा और उसके साथ साथ हम विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा रहे है पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आज जिस तरह से उत्तराखंड का हर वर्ग परेशान है युवाओं को हर समय रोजगार के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ रहा है नर्सिंग अधिकारी लंबे समय से परेशान है लैब तकनीशियन हो या पी आर डी जवान सभी अपनी मांगो को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है सरकार किसी की सुन नहीं रही इसी सिस्टम को बदलने का काम किया जाएगा पार्टी पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी और कई सीट पार्टी उत्तराखंड में जीतकर दिखाएगी बड़ी संख्या में उत्तराखंड का यूथ राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के साथ खड़ा है और ये कारवां लगातार बढ़ता जाएगा।

Related Articles

Back to top button