मनोरंजन

भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च कर रही है नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

मुंबई: म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बेहद रोमांचक और बड़ी घोषणा की है। संगीत प्रेमियों और डिजिटल दुनियां के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए कंपनी बहुत जल्द ही नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’ लॉन्च करने जा रही है, जो पूरी तरह से ‘रीमिक्स गानों’ को समर्पित होगा।
इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी अपने विशाल और सुपरहिट गानों की लाइब्रेरी को एक नए, मॉडर्न और हाई-एनर्जी अवतार में पेश करेगी। नए रीमिक्स चैनल के ऑफिशियल सब्सक्रिप्शन और आगामी अपडेट्स के लिए कंपनी ने अपना ऑफिसियल लिंक भी जारी कर दिया है।
इस नए सफर की शुरुआत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘संगीत की दुनियां लगातार बदल रही है, और आज की युवा पीढ़ी ओरिजिनल मेलोडी के साथ-साथ थिरकने को मजबूर कर देने वाले बीट्स को काफी पसंद करती है। इस नए रीमिक्स चैनल के जरिए हम सुपरहिट गानों को आज के ट्रेंडिंग गानों को कमाल के मिक्सिंग के साथ पेश करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि यह चैनल हर पार्टी लवर्स और डीजे लवर्स की पहली पसंद बनेगा।’

Related Articles

Back to top button