KFC के डबल चिकन डायनामाईट में है क्रिस्पी चिकन के बीच नूडल का मजा

New Delhi : चॉकलेट समोसा। पान लड्डू आईस्क्रीम के साथ अचार खाने के ऐसे अनेक कॉम्बिनेशन बिल्कुल अलग होते हैं, पर वो होते बहुत स्वादिष्ट हैं। अब पेश है ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन – दो क्रिस्पी चिकन फिलेट्स के बीच कोरियन नूडल। भारत में खाने के अलग-अलग कॉम्बिनेशन हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं। ये कॉम्बिनेशन पहले तो बहुत अलग से लगते हैं। लेकिन इनकी एक बाईट खाते ही ये आपका दिल जीत लेते हैं। स्ट्रीटसाईड इनोवेशन से लेकर यूट्यूब के लिए फूड एक्सपेरिमेंट तक, ऐसे अनेकों कॉम्बिनेशन लोगों की पसंद बन जाते हैं। केएफसी इंडिया ने भी खाने के शौकीनों के लिए ऐसा ही एक लजीज ऑल-न्यू डबल चिकन डायनामाईट पेश किया है। इस नई मेन्यू पेशकश में है, दो अलग-अलग तरह का स्वाद, जो बिल्कुल लाजवाब है।
ऑल-चिकन नो बन बर्गर में हैं दो क्रिस्पी जिंगर फिलेट्स, जिनके बीच भरा है स्वादिष्ट कोरियन नूडल, सिग्नेचर स्पाईसी मायो एवं चीज़ और इनके साथ है जबरदस्त मसालों की टॉपिंग। यह शानदार कॉम्बिनेशन क्रंची, चीज़ी और बहुत ही लजीज है। चाहे आप चिकनप्रेमी हों, नूडल के शौकीन हों, या फिर नए-नए कॉम्बिनेशन को आजमाने वाले, डबल चिकन डायनामाईट का स्वाद ऐसा है, जो आप हर मौके पर लेना चाहेंगे। ऑल-न्यू डबल चिकन डायनामाईट 29 जून से भारत के सभी 1400 प्लस केएफसी रेस्टोरैंट्स में डाईन-इन और टेकअवे के लिए उपलब्ध होगा। आप इसे केएफसी ऐप, वेबसाईट और प्रमुख फूड डिलीवरी ऐप्स से भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसलिए इंतजार किस बात का? तुरंत ऑर्डर कीजिए डबल चिकन डायनामाईट और लीजिए एक नए व शानदार कॉम्बिनेशन का मजा!



