उत्तराखण्डराज्यव्यापार

कोस्मो सनशील्ड ने मसूरी में किया अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार, गर्मियों के इस सीज़न लेकर आए ऊर्जा प्रभावी समाधान

मसूरी। कोस्मो फर्स्ट की कन्ज़्यूमर-फेसिंग शाखा कोस्मो कन्ज़्यूमर ने आज अपने ब्राण्ड कोस्मो सनशील्ड के तहत मसूरी में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। इस नई पेशकश का उद्देश्य घरों, कार्यालयों एवं कमर्शियल स्पेसेज़ की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करना है, जो गर्मियों के महीनों में ऊर्जा के उपयोग को अनुकूलित करते हुए भीतरी माहौल को ज़्यादा आरामदायक बनाने वाले समाधानों की उम्मीद रखते हैं।
इस रेंज में लस्टर सीरीज़, रेनबो सीरीज़ और अल्ट्रा कूल सीरीज़ शामिल हैं, इनमें से हर सीरीज़ को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह प्राकृतिक रोशनी को भीतर आने देती है, लेकिन बाहरी गर्मी को भीतर आने से रोकती है। कांच के ज़रिए गर्मी को भीतर आने से रोककर, यह फिल्म एयर कंडीशनर के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाती है, और साथ ही भीतरी वातावरण को आरामदायक भी बनाए रखती है।
कूलिंग की दक्षता के अलाया, ये फिल्में हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन से भी सुरक्षा प्रदान करती हैं, जिसकी वजह से फर्नीचर, फर्श और इंटीरियर डेकोर का रंग धीरे-धीरे फ़ीका पड़ने लगता है। यह खासतौर पर आधुनिक घरों एवं कार्यालयों के लिए परफेक्ट है, जो प्राकृतिक रोशनी पर निर्भर करते हैं, लेकिन उन्हें बहुत ज़्यादा गर्मी और चुभने वाली रोशनी का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर अभिनीश दास, बिज़नेस हैड, कोस्मो कन्ज़्यूमर्स ने कहा, आज उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा है, वे ऐसे समाधानों की उम्मीद रखते है, जो ऊर्जा प्रभावी हों और साथ ही उन्हें आराम का बेहतर अनुभव भी प्रदान करें। मसूरी हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट हैं, यहां के उपभोक्ताओं से हमें अच्छी मांग और फीडबैक मिलता रहा है। ऐसे में हमें विश्वास है कि यह विस्तारित पोर्टफोलियो उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने और उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर होगा।
भारतीय शहरों में एयर कंडीशनिंग पर बढ़ती निर्भरता तथा ऊर्जा की खपत के बारे में बढ़ती जागरुकता के बीच खिड़कियों से भीतर आने वाली गर्मी का प्रबन्धन करना आज बेहद ज़रूरी हो गया है। ऐसा करके ही घरों के भीतरी वातावरण को आरामदायक बनाए रखा जा सकता है। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए कोस्मो सनशील्ड फिल्म्स को डिज़ाइन किया गया है, जो सूरज की गर्मी को भीतर आने से रोकती है और कूलिंग को अधिक प्रभावी बनाकर बिजली का बिल बचाने में भी मदद करती है।
कोस्मो सनशील्ड, कोस्मो कन्ज़्यूमर के विस्तृत होते पोर्टफोलियो का एक भाग है, जिसमें रोज़मर्रा के लिए डिज़ाइन किए गए आधुनिक एवं ऐप्लीकेशन-उन्मुख समाधान शामिल हैं। मजबूत प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और व्यवहारिक उपयोगिता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ब्राण्ड शहरों की ज़रूरतों को पूरा कर रहा है, जहां आराम, दक्षता और सुरक्षा के बीच तालमेल बनाए रखना ज़रूरी हो गया है। हाल ही में मसूरी स्थित होटल ग्रीन कैसल में कोस्मो सनशील्ड के हीट रिजेक्शन विंडो फिल्म्स इंस्टॉल किए गए हैं। अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ कोस्मो सनशील्ड मुख्य शहरी मार्केट्स में अपनी पहुंच बढ़ाने तथा आधुनिक उष्मा नियन्त्रण समाधानों को रिहायशी एवं कमर्शियल यूज़र्स के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रयासरत है, जो स्मार्ट तरीकों से भीतरी वातावरण को आरामदायक बनाए रखना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button