उत्तराखण्डराजनीतीराज्य

CPM ने देहरादून के तीन विधानसभाओं में चुनाव लडने का दावा किया, राज्य में कानून व्यवस्था जनता के अनुकूल नहीं

देहरादून: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए देहरादून की राजपुर, सहसपुर तथा कैंट विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। पार्टी की जिला बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता कामरेड कमरूद्दीन ने की और संचालन जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। पार्टी का कहना है कि वर्तमान सरकार सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है।हाल ही में विकासनगर में हुई घटना तथा देहरादून शहर में एक के बाद एक हिन्दुत्ववादी साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा मुस्लिम समुदाय के व्यवसायियों को दुकान न लगाने के लिये लगातार धमकाने तथा दुकानों में तोडफोड तथा जिलाप्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा मूक बने रहना चिन्ताजनक है, इन घटनाओं में अपराधियों को सत्ता का निरन्तर संरक्षण कानून व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह् लगाता है आज भी झण्डा मौहल्ला में मुस्लिम समुदाय की दुकान में तोडफोड करने वाले खुलेआम घुमकर पीडितों को धमकी दे रहे हैं

सीपीएम ने आरोप लगाया कि सरकार ” अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने में पूर्णतः विफल है! यह स्थिति राज्य के संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालती है।
पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित ने “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसी अफवाहों के आधार पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की भी निंदा की और सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीपीएम ने चेतावनी दी कि यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और की बुनायादी समस्याओं को हल नहीं किया गया तो पार्टी जनआंदोलन छेड़ेगी और चुनाव में इन मुद्दों को मुख्य रूप से उठाएगी।
बैठक में पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, हेट स्पीच पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बैठक देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिवमण्डल सदस्य लेखराज, भगवन्त पयाल, माला गुरूंग,पुरूषोत्तम बडोनी,कृष्ण गुनियाल, जिला कमेटी के शम्भूप्रसाद ममगाई, हिमांशु चौहान, सुधादेवली, एन एस पंवार, विनोदकुमार, रविंद्र नौडियाल, अर्जुन रावत आदि ने विचार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button