देश

फ्लिपकार्ट मिनट्स ने गोरखपुर में अपना 1,000वां माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया

गोरखपुर : भारत के घरेलू ई-कॉमर्स बाजार, फ्लिपकार्ट की क्विक कॉमर्स पेशकश, फ्लिपकार्ट मिनट्स ने आज गोरखपुर में अपना 1,000वां माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया। यह भारत में तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित करता है। उत्तर प्रदेश में ऑर्डर साल-दर-साल 6 गुना बढ़ चुके हैं। टियर 2 और टियर 3 बाजारों ने 20 गुना वृद्धि दर्ज की है, जिससे उत्तर प्रदेश देश में फ्लिपकार्ट मिनट्स के सबसे तेजी से बढ़ते हुए मार्केट्स में से एक बन गया है। उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में फ्लिपकार्ट मिनट्स के 120 से अधिक माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर हैं। इसलिए यह राज्य मेट्रो शहरों से बाहर क्विक कॉमर्स के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, “हमारे 1,000वें माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर खुलने की उपलब्धि का महत्व बहुत बड़ा है। यह भारत की डिजिटल इकोनॉमी में हो रहा बड़ा परिवर्तन प्रदर्शित करता है। विकास की लहर तेजी से भारत के छोटे शहरों और कस्बों की ओर जा रही है। इस परिवर्तन में उत्तर प्रदेश मुख्य भूमिका निभा रहा है। फ्लिपकार्ट में, हम किसानों, एमएसएमई, सेलर्स और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिलें और टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन की मदद से ग्राहकों की सुविधा बढ़े। उत्तर प्रदेश सरकार की इंडस्ट्री-केंद्रित नीतियों और सक्रिय सहयोग ने फ्लिपकार्ट मिनट्स को पूरे राज्य में विस्तार करने में समर्थ बनाया। हम माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और माननीय औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता जी के लगातार सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। आने वाले सालों में हम राज्य के साथ अपना सहयोग और अधिक मजबूत करेंगे।”

उत्तर प्रदेश तेजी से देश के औद्योगिक और डिजिटल विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। माननीय औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, “राज्य सरकार निवेश, नवाचार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों और बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के कारण प्रदेश में ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और सप्लाई चेन सेक्टर में निरंतर विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से लाभकारी इकोसिस्टम तैयार करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट सहित कई बड़े निवेशकों के सहयोग से प्रदेश में आधुनिक सप्लाई चेन और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, जिससे सेवाओं की पहुंच और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button