व्यापार

Oppo INDIA ने रेनो 16 सीरीज पेश की

New Delhi : आज ओप्पो इंडिया ने अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स 3डी डिजाईन, 50 मेगापिक्सल के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले ए.आई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ 4के 60एफपीएस एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 16 और रेनो 16सी पेश किए गए हैं। ये स्मार्टफोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं। रेनो 16 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टैंट भी है। रेनो 16 सीरीज में जहाँ शानदार कंटेंट के लिए ए.आई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 जैसे ए.आई पॉवर्ड टूल हैं, वहीं लेटेस्ट कलरओएस 16 की मदद से बहुत ही इंटैलिजेंट अनुभव भी मिलता है। इसलिए रेनो 16 सीरीज के साथ यूजर आसानी से क्रिएट, कनेक्ट और एक्सप्रेस करने में समर्थ बनते हैं।

गोल्डी पटनायक, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाईस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है। रेनो सीरीज हमेशा से ट्रेंडसेटिंग डिजाईन के साथ बेहतरीन इनोवेशन पेश करती आई है। यह सीरीज वैसे ही आगे बढ़ी है, जैसे युवा क्रिएट और कनेक्ट करते हैं। रेनो 16 सीरीज के साथ हम अब तक का सबसे एक्सप्रेसिव डिजाईन लेकर आए हैं। इसमें अभी तक का सबसे इंटैलिजेंट कैमरा अनुभव और ए.आई दिया गया है, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए हर क्रिएटिविटी को आसान बना देता है। रेनो 16 सीरीज में हर इनोवेशन को सोच समझकर यूजर्स के लिए विकसित किया गया है। यह सीरीज उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने, खुद को एक्सप्रेस करने और प्रीमियम अनुभवों का आनंद लेने में समर्थ बनाती है।

भारत का पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन: रेनो की हर जनरेशन एक नए डिजाईन के साथ आती है। रेनो 16 में इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब तक का सबसे बोल्ड एक्सप्रेशन दिया गया है। यह कॉस्मोस की सुंदरता और रहस्य से प्रेरित है। रेनो 16 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन पेश किया गया है, जो ओप्पो की एक्सक्लुसिव होलोवर्स 3डी टेक्नोलॉजी से बना है। इसमें ऑल-न्यू 3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन बनाता है, जो हर एंगल से खास है।

3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक नैकेड-आई 3डी इफेक्ट पैदा करता है, जिससे ऐसा महसूस होता है कि फोन की सतह के नीचे अंतरिक्ष के प्लैनेट फ्लोट कर रहे हैं। यह डिजाईन प्रेसिजन-इंजीनियर्ड ड्युअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माईक्रो लेंस से बना है। जैसे ही प्रकाश और जगह को बदला जाता है, इस डिजाईन में हर दिशा से गहराई और मूवमेंट उभरकर आते हैं। इस सिग्नेचर लुक के साथ ओप्पो का फ्लोटिंग 3डी ग्लिटर फिनिश और डायनामिक स्टेलर रिंग भी है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमक और डेप्थ उत्पन्न करता है, जिससे इसे एक खास विज्युअल पहचान मिलती है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 16 और रेनो 16सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे, जो हाथों में प्रीमियम लुक के साथ आपके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button