हल्द्वानी, बलदियाखान मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से मार्ग हुआ अवरुद्ध, आयुक्त ने तत्काल पूरी टीम को बुलाकर मार्ग को खुलवाया

ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी हल्द्वानी, वल्दिया खान मार्ग पर बारिश व हवा के चलते एक चीड़ का भारी भरकम पेड़ मुख्य मार्ग पर जा गिरा। इसी मार्ग से कुमाऊँ आयुक्त , सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर इस मार्ग पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल आपदा प्रबंधन एवं पुलिस समेत जिला प्रशासन को सूचना दी। जिस पर पूरी टीम 15 मिंट के अंदर सभी उपकरणों को लेकर पेड़ को काटने व हटाने पर जुट गई। जबकि कुमाऊँ आयुक्त भी बारिश के चलते छाता लेकर स्थिति का जायजा लेते रहे और जब तक मार्ग पूरी तरह आवाजाही के लिए नही खुला तब तक बारिश में डटे रहे।

इस दौरान सड़क मार्ग पर फसे यात्रियों से कुमाऊं आयुक्त द्वारा धैर्य बनाने को कहा तथा उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है।
इस दौरान अनेक बाईक व दोपहिया सवार यात्री जबरदस्ती पेड़ के किनारे/नीचे से वाहन को आगे ले जा रहे थे, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत कुमाऊं आयुक्त द्वारा रोका भी गया।
उन्होंने सभी से अपील की कि वह ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें, कभी भी जबरदस्ती वाहन को आगे न ले जाएं। अलबत्ता किसी भी प्रकार की कोई जनहानी या अप्रिय घटना नही घटी। जबकि 24 घन्टे इस मुख्य मार्ग में आवाजाही दो पहिया व चौपहिया वाहनों की बनी रहती है। कुमाऊँ आयुक्त द्वारा समय पर पुलिस टीम समेत तमाम उन कर्मचारियों की सराहना की जो उपकरणों समेत समय से पहुँच कर मार्ग को आवाजाही के लिए ठीक करने के लिए जुट गए थे।


