स्नातक में नव प्रवेशार्थियों के लिए गोपेश्वर महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक में नए सत्र में प्रवेशित बीएससी, बीकॉम,बीबीए के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 12 अगस्त को अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित होना है।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABBS) के तत्वाधान नव प्रवेशार्थियों को NEP के अंतर्गत पाठ्यक्रम की संरचना एवं उपयोगिता पर फोकस किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने सभी नव प्रवेशार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्या का केंद्र होने के साथ सर्वांगीण विकास का भी अवसर देता है।
डॉ जगमोहन सिंह नेगी के संयोजकता में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ नेगी द्वारा महाविद्यालय में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं को बताया गया। विज्ञान वर्ग के लिए परिचयात्मक उद्बोधन डॉ प्रियंका उनियाल द्वारा दिया गया और कॉमर्स में विद्यार्थियों को दीक्षा डॉ अनुराग शर्मा द्वारा दी गई।बीबीए पाठयक्रम की जानकारी इरम अंसारी द्वारा दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समय सारणी,समर्थ पोर्टल,परीक्षा प्रणाली एवं प्रक्रिया,APAR आईडी,एकेडमिक डिजिटल क्रेडिट बैंक की तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।
विद्यार्थियों को महाविद्यालय में पाठ्येतर गतिविधियों क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वयंसेवी गतिविधियों एनसीसी, एनएसएस,रोवर रेंजर्स,नमामि,गंगे यूथ एवं रेडक्रॉस के विषय में बताया गया। छात्रों को करियर सेल, एसी एसटी कोचिंग सेल, उद्यमिता विकास, छात्रवृत्ति, एंटी ड्रग,एंटी रैगिंग,महिला प्रकोष्ठ एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के बारे में सम्बन्धित प्रभारियों ने बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमलता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ बलदेव राम, डॉ हरेंद्र मोहन,डॉ हर्षी खंडूरी,डॉ डीएन जोशी,डॉ राजेश,डॉ दिगपाल,डॉ अभय,डॉ रूपेश,डॉ जोगेंद्र सहित विज्ञान,कॉमर्स एवं बीबीए के प्राध्यापक एवं प्रभारी गण उपस्थित रहे।



