उत्तराखण्डराज्य
पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म, देवदार का पौधा शुभता के साथ दृढ़ निश्चय को दिखाता है : प्रोफेसर ललित तिवारी

ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी डीएसबी कालेज के पूर्व छात्र सामाजिक कार्यकर्ता वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉक्टर भुवन आर्य व प्रोफेसर ललित तिवारी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने पदम तथा देवदार के पौधों का रोपण किया। ।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने कहा पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म है । देवदार का पौधा शुभता के साथ दृढ़ निश्चय को दिखाता है ।।
इस अवसर पर डॉक्टर भुवन आर्य ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है ।
इस मौके पर प्रोफेसर सुषमा टम्टा ,प्रोफेसर नीलू लोध याल डॉक्टर नवीन पांडे , मोहित ,लीला , शीतल कोरंगा ,भावना पांडे समेत तमाम बी एस सी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी ने पौधा रोपण किया ।




