उत्तराखण्डराज्य

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कैंपस गोपेश्वर के बी०एड० विभाग में पपेट शो (कठपुतली प्रदर्शन) का आयोजन

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कैंपस गोपेश्वर के बी०एड० विभाग में एक आकर्षक एवं सृजनात्मक पपेट शो (कठपुतली प्रदर्शन) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी०एड० पाठ्यक्रम के ‘ईपीसी-2: अंडरस्टैंडिंग द सेल्फ’ (EPC-2: Understanding the Self) विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों में कला, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और शिक्षण के नवीन तरीकों का विकास करना था।इस पपेट शो में बी०एड० द्वितीय वर्ष के सभी 47 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षणार्थियों को कुल 5 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। जिसमें प्रत्येक समूह में 9-9 प्रशिक्षणार्थी व अंतिम दो समूहों में 10-10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिनके विषय अनेकता में एकता,आलस बनाम महत्वाकांक्षा, स्वच्छता, स्क्रीन का भूत व एकता में शक्ति थे। प्रत्येक समूह ने अलग-अलग ज्वलंत, शैक्षिक और सामाजिक विषयों पर आधारित पपेट शो प्रस्तुत किए। हर समूह के लिए प्रस्तुति की समयावधि 5 से 6 मिनट निर्धारित की गई थी। यह संमूर्ण कार्यक्रम बी०एड० विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कुमार जायसवाल की गरिमामयी देखरेख में संपन्न हुआ।
साथ ही विभागाध्यक्ष ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के महत्व को प्रशिक्षणार्थियों के सम्मुख रखा व उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ० चंद्रेश जोगेला संयोजक की भूमिका में रहे। मूल्यांकनकर्ता की भूमिका विभाग के योग्य प्राध्यापक डॉ. इंद्रमोहन पंत और डॉ. पी. सागर ने व डॉ० चन्द्रेश जोगेला ने निभाई, जिन्होंने सभी समूहों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button