झिरकोटी गांव में हो रहा है एसआईआर में नोटिसों का निस्तारण और डिजिटल मैपिंग कार्य

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रांतर्गत झिरकोटी गांव के पंचायत भवन में गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को प्राप्त नोटिसों का निस्तारण कर डिजिटल मैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर एक बजे तक 120 से ज्यादा ग्रामीणों को मिले नोटिसों के आधार पर कार्यवाही करते हुऐ निर्वाचन आयोग की आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिनका मौके पर ही डिजिटल मैपिंग का कार्य भी पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत ग्रामीणों को दिये गये नोटिसों का निस्तारण पूरी तरह से पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण ढंग से सम्पादित हो रही है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के इस कार्य में अवरअभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल राज राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत बीएलओ चंद्र बल्लभ देवली ग्राम पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर ग्राम आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता देवी ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



