पैनखण्डा जिला चमोली की विभिन्न क्षेत्रीय मांगो के सम्बन्ध में सांसद बलूनी को ज्ञापन सौंपा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के पैनखण्डा (विकास खण्ड जोशीमठ) की विभिन्न क्षेत्रीय मांगो के सम्बन्ध में कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने शिष्टमंडल के साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पैनखण्डा (जोशीमठ ब्लॉक) जिसको कि उत्तराखण्ड राज्य में ओ०बी०सी० का दर्जा प्राप्त है को ओ०बी०सी० की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित करने की मांग की गई है। जिससे कि यहां के निवासियों को केन्द्रीय नौकरियों में तथा केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थाओं आदि में इसका लाभ मिल सकें।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा जोशीमठ नीती घाटी से होकर शुरू की जाए जिससे समस्त जोशीमठ विकास खण्ड के स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और कैलाश मानसरोवर के यात्री कम समय मे, कम दूरी तय कर कैलाश मानसरोवर की यात्रा सुगमता से कर पायेंगे।
भविष्य बद्री (विकास खण्ड जोशीमठ जिला चमोली) जिसमें भगवान बद्री नारायण भविष्य में निवास करेंगे को भी बद्रीनाथ के तर्ज पर विकसित करने की कृपा करें। जिससे समस्त पैनखण्डा (विकास खण्ड जोशीमठ जिला चमोली) के निवासियों को रोजगार प्राप्त होगा और हर साल आने वाले यात्रियों को भी सुविधा उपलब्ध होगीं, साथ ही तीर्थाटन से क्षेत्रीय विकास भी होगा।
सरकार की महत्वकांक्षी योजना “सीमा दर्शन योजना के तहत समस्त सीमांत क्षेत्र नीती-माणा घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कृपा करें। जिससे समस्त नीती-माणा घाटी के स्थानीय निवासियों को एवं समस्त पैनखण्डा क्षेत्र को निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


